हकीकत ज़ालिम सी लगती है,
उस ज़ालिम से हम डरते हैं,
और इसलिए दिन रात हम,
तसव्वुर मे जिया करते हैं।
अफ़सानों के समन्दर की,
गहराईयों मे रहते हैं,
हम ख्वाबों के सौदागर अक्सर,
तनहाईयों मे रहते हैं।
ज़रूरत नही है कुरबत की,
अपनो से बेगानो से,
बस दर्द ही मिलता है,
काज़िब से अरमानो से।
जो तिशनगी इस दिल मे है
बुझाना उसे आसान नहीं,
हमारी दास्तान कह दे जो,
ऐसा कोई तर्ज़ुमान नहीं,
छोडो हमको अपनी इस,
हालत मे ही रहने दो,
दिवानगी की कश्ती मे,
इस कामरान को बहने दो।
Samajh mein nahi ayi. Bahut jyada urdu thi ...
ReplyDeletewith reference to vinod:
ReplyDeleteJinko lafzo ko samajhne me dikkat aaye, mujhse poochh sakte hain
ha ha :)
I really liked it Shashank. Bahut umdaa! :)
ReplyDelete@ nainy:
ReplyDeleteshukriyaa :)
sach me samajh nahi aayi!!help!
ReplyDeletemanta hu ki likha hai acha,
lekin urdu me main hu kuch kacchaa,(Not kachha!!!),
isko samajhna main chachta hun,
isliye aapse madad ki guhar lagata hun!
(Is 4 liner "original sms kavita" par kripya koi comment na kare!!!)
SENSIBLE!!
ReplyDelete